Collectorate Jan Sunwai Incident : ‘शादी का झांसा और 6 साल तक दरिंदगी’.. जनसुनवाई में महिला ने सरेआम किया ऐसा खौफनाक काम,धोखेबाज पति की करतूत जानकर उड़ जाएंगे होश

सागर में जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने कथित प्रताड़ना से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

Collectorate Jan Sunwai Incident : ‘शादी का झांसा और 6 साल तक दरिंदगी’.. जनसुनवाई में महिला ने सरेआम किया ऐसा खौफनाक काम,धोखेबाज पति की करतूत जानकर उड़ जाएंगे होश

Collectorate Jan Sunwai Incident / Image Source : IBC24


Reported By: Nafees Khan,
Modified Date: April 21, 2026 / 10:53 pm IST
Published Date: April 21, 2026 10:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
  • सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा।
  • महिला ने कथित पति पर धोखा और शोषण के आरोप लगाए।

सागर: Collectorate Jan Sunwai Incident मध्य प्रदेश के सागर कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने कथित पति की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर विरोध जताया, हालांकि मौके पर मौजूद महिला सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और उसे सुरक्षित बचा लिया गया।

2022 में की झूठी शादी

जानकारी के अनुसार, पीड़िता सुब्रा मुखर्जी कोलकाता की निवासी है। सुब्रा लंबे समय से न्याय के लिए भटक रही थी। Fake Marriage Case MP महिला का आरोप है कि रहली निवासी लोकेश तिवारी ने 2016 से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद 2022 में उससे कथित तौर पर झूठी शादी की और उसे सागर लेकर आ गया, लेकिन अब साथ रखने से इंकार कर रहा है। महिला ने बताया कि उसने पहले भी कई बार शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन हर बार मुकेश द्वारा साथ रखने का आश्वासन देकर उसे मना लिया गया। इसी कारण उसने अपनी शिकायतें वापस ले लीं।

आरोपियों के खिलाफ जांच के आदेश

पीड़िता लगातार प्रताड़ना और धोखे से परेशान होकर आखिरकार उसने जनसुनवाई में यह कदम उठाया। MP Crime News घटना के दौरान मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और महिला को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर समझाइश दी। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं और संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बहरहाल, इस घटना के बाद जनसुनवाई में मौजूद लोगों में भी काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल जरूर बना रहा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.