MP Police Transfer Today: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक-उप निरीक्षक समेत 15 अधिकारियों का तबादला, बदले गए कई थाना प्रभारी, देखें किसकी कहां हुई तैनाती

MP Police Transfer Today: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक-उप निरीक्षक समेत 15 अधिकारियों का तबादला, बदले गए कई थाना प्रभारी, देखें किसकी कहां हुई तैनाती

MP Police Transfer Today: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक-उप निरीक्षक समेत 15 अधिकारियों का तबादला, बदले गए कई थाना प्रभारी, देखें किसकी कहां हुई तैनाती

MP Police Transfer Today | Photo Credit: IBC24

Modified Date: August 21, 2026 / 10:41 am IST
Published Date: August 21, 2026 10:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • 15 अधिकारियों का तबादला
  • 9 टीआई और 6 उप निरीक्षक का भी तबादला
  • पुलिस अधीक्षक जारी किया आदेश

शहडोल: MP Police Transfer Today मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। (Shahdol Police Transfer) यहां एक साथ निरीक्षक और उप निरीक्षक समेत 15 अधिकारियों का तबादला हुआ है। इनमें 9 टीआई और 6 उप निरीक्षक शामिल हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने आदेश भी जारी कर दिया गया है।

अजाक थाना के प्रभारी बने खेम सिंह पेंद्रे

MP Police Transfer Today जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक खेम सिंह पेंद्रे को धनपुरी थाना प्रभारी से अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक मो. समीर को पुलिस लाइन से जैतपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक जियाउल हक को ब्यौहारी थाना प्रभारी से देवलोंद थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक विनय सिंह गहरवार को बुढार थाना प्रभारी से धनपुरी थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है।

इसी तरह निरीक्षक संजय कुमार जायसवाल को यातायात थाना प्रभारी से बुढार थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक अभिलाष मिश्रा को पुलिस लाइन शहडोल से ब्यौहारी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। निरीक्षक जयप्रकाश नारायण शर्मा को जैतपुर थाना प्रभारी से महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। कार्यवाहक निरीक्षक सातेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी को पुलिस लाइन शहडोल से सिंहपुर थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा निरीक्षक राम कुमार गयाकवाल को महिला थाना प्रभारी से प्रभारी कंट्रोल रूम शहडोल बनाया गया है। उप निरीक्षक दिलीप सिंह को देवलोंद थाना प्रभारी से कोतवाली थाना भेजा गया है। उप निरीक्षक आशीष झारिया को सिंहपुर थाना से सोहागपुर भेजा गया है।उप निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी और मोहितलाल सोनवानी को रिजर्व केंद्र से कोतवाली थाना पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी को कोतवाली थाना से ब्यौहारी थाना तथा सुरेश कुमार रेदास को ब्यौहारी थाना से सोहागपुर थाना भेजा गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।