Chhatarpur Goli Kand News: धीरेंद्र शास्त्री के भाई समेत 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों ने जमीन विवाद में चलाई थी गोली

Ads

Chhatarpur Goli Kand News: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग और उसके साथी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 08:00 PM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 08:13 PM IST

Chhatarpur Goli Kand News/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • कोड़ा गांव में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
  • धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग और उसके साथी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
  • आरोपियों ने जमीन विवाद में किसान के उपर फायरिंग थी।

Chhatarpur Goli Kand News: छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग और उसके साथी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस की टीम ने गोलीकांड में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया है।

चार आरोपियों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

गोलीकांड की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि, कोड़ा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के चलते शालिग्राम गर्ग ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोना गांव निवासी मोतीलाल कुशवाहा पर फायरिंग की थी। घायल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। (Chhatarpur Goli Kand News) पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा की गिरफ्तारी की गई है। इस घटना में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें तीन नामजद और एक अज्ञात है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

शास्त्री बोले- मेरा कोई संबंध नहीं

Chhatarpur Goli Kand News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, गोलीकांड मामले में शालिग्राम गर्ग का नाम सामने आने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस पूरे घटनाक्रम से खुद को अलग बताते हुए स्पष्ट किया कि उनका शालिग्राम गर्ग से कोई संबंध नहीं है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “शालिग्राम गर्ग से मेरा कोई रिश्ता नहीं है। मैं दो साल पहले ही सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा कर चुका हूं। कानून इस मामले में कठोर से कठोर कार्रवाई करे। मेरा नाम इस घटना से किसी भी तरह न जोड़ा जाए।”

इन्हें भी पढ़ें:-