Kuno National Park Cheetah Cubs Death : कूनो में फिर पसरा सन्नाटा, चीता KGP12 के सभी 4 शावकों की मौत, ‘प्रोजेक्ट चीता’ को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका

श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता को बड़ा झटका लगा है। चीता KGP12 के 11 अप्रैल 2026 को जन्मे चारों शावकों की मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि वन विभाग ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर की है।

Kuno National Park Cheetah Cubs Death : कूनो में फिर पसरा सन्नाटा, चीता KGP12 के सभी 4 शावकों की मौत, ‘प्रोजेक्ट चीता’ को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका

Kuno National Park Cheetah Cubs Death / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 12, 2026 / 11:02 pm IST
Published Date: May 12, 2026 9:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कूनो नेशनल पार्क में चीता KGP12 के चारों शावकों की मौत हो गई।
  • इन शावकों का जन्म 11 अप्रैल 2026 को हुआ था।
  • वन विभाग ने प्रेस नोट जारी कर घटना की पुष्टि की, मौत के कारणों की जांच जारी है।

श्योपुर: Kuno National Park Cheetah Cubs Death मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ प्रोजेक्ट चीता को एक बड़ा झटका लगा है। पार्क में चीता KGP12 के चारों शावकों की मौत हो गई है। वन विभाग ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर इस हृदयविदारक घटना की पुष्टि की है।

Cheetah Cubs Death शावकों का जन्म 11 अप्रैल 2026 को हुआ था

जानकारी के अनुसार, इन चारों शावकों का जन्म इसी साल 11 अप्रैल 2026 को हुआ था। इनके आने से पार्क प्रबंधन और वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर थी, लेकिन जन्म के लगभग एक महीने बाद ही इन नन्हे शावकों की मौत ने सबको चौंका दिया है।

KGP12 के चारों शावक मृत पाए गए

वन विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि KGP12 के चारों शावक मृत पाए गए हैं। हालांकि, मौत के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन वन विभाग की टीमें जांच में जुट गई हैं।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.