Shivpuri Emotional Viral Video || Image- IBC24 NEWS fILE
शिवपुरी/अशोक अग्रवाल: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद ऐसा भावुक दृश्य सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। (Shivpuri Emotional Viral Video) अशोक होटल तिराहे के पास मंदिर के सामने एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक छोटे बछड़े को टक्कर मार दी। इस टक्कर से बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग और गौ सेवक मौके पर पहुंचे। बछड़े के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान उसकी मां गाय भी वहां पहुंच गई। गाय अपने मृत बछड़े के शव को ले जाते वाहन के पीछे-पीछे चलने लगी। जब लोगों ने शव को वहां से ले जाने की कोशिश की, तो गाय बार-बार वाहन के सामने आकर रास्ता रोकने लगी। वह अपने बछड़े को अपने से दूर नहीं जाने देना चाहती थी।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, गाय काफी देर तक अपने बछड़े के शव के आसपास घूमती रही और लगातार रंभाती रही। (Shivpuri Emotional Viral Video) वह कभी शव के पास जाती तो कभी उसे ले जाने वाले वाहन के आगे खड़ी हो जाती। मां और बच्चे के बीच का यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ जमा रही। हर कोई गाय की ममता और अपने मृत बछड़े को लेकर उसकी बेचैनी देखकर भावुक हो गया। बहरहाल स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी वाहन चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बिहार : औरंगाबाद में बस पलटने से 15 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
आईटीए ने भारत में 11 स्वच्छ औद्योगिक परियोजनाओं को चुना, 1,800 करोड़ डॉलर का होगा निवेश
हसन के छह विकेट, बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 198 रन पर समेटा
टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू की
गॉल टेस्ट के लिए भारत बाएं हाथ के तीन स्पिनरों को उतारने पर विचार कर रहा, मोर्कल ने दिया संकेत