एसपी ने थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर, एसडीएम कार्यालय के रीडर ने लगाए थे ये गंभीर आरोप

Ads

SP line spot the station in-charge : जिले के राजस्व अमले और कोतवाली के थाना प्रभारी के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है।

  •  
  • Publish Date - October 10, 2022 / 07:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

नरसिंहपुर : SP line spot the station in-charge : जिले के राजस्व अमले और कोतवाली के थाना प्रभारी के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। एसडीएम कार्यालय में पदस्थ रीडर विनोद स्वामी द्वारा थाना प्रभारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया था. जिस पर जिले भर के कर्मचारी लामबंद हुए और उन्होंने टीआई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कार्यवाही की मांग की थी।

यह भी पढ़े : खुशखबरी… केंद्रीय कर्मचारियों को अगले तीन साल तक मिलेगी मोटी रकम, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

SP line spot the station in-charge :  इसके बाद नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी अमित विलास ढाणी को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जहां एक और कर्मचारी संघ द्वारा थाना प्रभारी पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग की जा रही है। वहीं उक्त मामले में एसडीएम राजेश शाह ने विभागीय जांच पर भरोसा जताते हुए कहा है कि पूरा घटनाक्रम निंदनीय है और जांच पर उन्हें पूरा भरोसा है, जल्द ही सारा सच सामने आएगा।

यह भी पढ़े : भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नदी में तैरते मिले 300 से ज्यादा मोबाइल, अलर्ट मोड पर बीएसएफ 

SP line spot the station in-charge :  इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अमित विलास ढाणी ने पूरे घटनाक्रम को एक साजिश बताया है। उनका कहना है कि जब रीडर में शासकीय पत्र लेने से इनकार कर दिया और नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया तो खुद को फंसता देख उन्होंने मारपीट का और अभद्रता का झूठा आरोप लगाया है। जबकि उनके पास पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी है, जिसे वह विभागीय जांच में प्रस्तुत करेंगे और इससे सारा सच निकल कर सामने आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन पर जो विभागीय जांच लाइन हाजिर की कार्यवाही की गई है, लेकिन उन्हें अधिकारियों पर पूरा विश्वास है कि वह संगत कार्रवाई करेंगे और सच सामने आते ही सब कुछ साफ होगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें