Damoh News: गरीबी ने ले ली एक और छात्रा की जान! फीस नहीं जमा कर पाई तो कर ली खुदकुशी, इस कॉलेज की थी स्टूडेंट
गरीबी ने ले ली एक और छात्रा की जान! फीस नहीं जमा कर पाई तो कर ली खुदकुशी, Student Commits Suicide due to Poverty in Damoh
दमोहः Student Commits Suicide मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां आर्थिक तंगी के चलते कॉलेज की फीस जमा नहीं कर पाने से परेशान एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित शासकीय योजनाओं की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Student Commits Suicide मामला देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले लांझी इमलिया गांव का है। जानकारी के अनुसार अंजलि पटेल नगर स्थित कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा थी। उसे अपने कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुल्क जमा करना था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण समय पर फीस जमा नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि फीस न भर पाने और अपने भविष्य को लेकर तनाव में चल रही छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर उन दावों पर सवाल खड़े करती है जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित न होने देने की बात कही जाती है। यदि प्रारंभिक जांच में फीस न भर पाने का कारण ही आत्महत्या की वजह साबित होता है, तो यह व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Annupur Witchcraft Murder : ‘डायन’ बताकर बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार! अंधविश्वास में डूबे रिश्तेदारों ने कर दिया ऐसा कांड कि कांप उठे लोग
- ITR Refund Delay: रिफंड का पैसा खाते में नहीं आया? कहीं आपने तो नहीं कर दी ये गलती, वरना अटक सकता है आपका पैसा
- Kab shuru hoga Plastic Note : 10-20 के पुराने नोटों की होगी छुट्टी? इस दिन से शुरू होंगे प्लास्टिक के नए नोट, RBI का बड़ा ऐलान!

Facebook


