CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले चार दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Ads

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले चार दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - August 13, 2026 / 07:42 AM IST,
    Updated On - August 13, 2026 / 07:43 AM IST

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi | Photo Credit: AI

रायपुर: CG Me Aaj Kaha Barish Hogi देश के कई राज्य भारी बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में है, जिससे जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, कई नदी नाले उफान पर आ गए है और लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। अगर बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो यहां कई जिलों में अभी भी बारिश (CG  Weather Update) का दौर जारी है। हालांकि राजधानी समेत कई हिस्सों में बारिश की ​गतिविधि में कमी आई है, लेकिन आज से फिर बारिश का सिलसिला शुरु होगा।

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने बताया कि आज राजधानी रायपुर में गरज चमक केसाथ बारिश का आसार है। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 10 जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देखें कहां कितनी हुई बारिश

राज्य में मानसून का मिजाज मिला-जुला नजर आ रहा है। शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 11 अगस्त 2026 की स्थिति में प्रदेश भर में औसतन 658.1 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की 10 वर्षों की औसत बारिश (658.5 मिमी) के लिहाज से 99.9% है। आंकड़े बताते हैं कि छत्तीसगढ़ का मानसून संतुलन की पटरी पर दौड़ रहा है, हालांकि जिलों के धरातल पर तस्वीर काफी अलग है।

राज्य के मैदानी इलाकों में बादलों की मेहरबानी बरकरार है, जहां सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला 189.8% (947.3 मिमी) बारिश के साथ पूरे प्रदेश में अव्वल बना हुआ है। वहीं महासमुंद (140.7%), नारायणपुर (128.0%), रायपुर (126.7%), बलौदाबाजार (124.7%) और बलरामपुर (124.0%) जैसे जिलों में भी वर्षा का आंकड़ा सामान्य से काफी आगे निकल चुका है। इसके अलावा जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, सक्ती, बालोद, मुंगेली, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी और राजनांदगांव में भी अब तक अच्छी-खासी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

​दूसरी ओर, उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में मानसून की रफ्तार सुस्त बनी हुई है। उत्तर के सरगुजा में औसत की तुलना में अब तक महज 68.7% और जशपुर में 75.4% ही बारिश हो सकी है, जिससे वहां सूखे जैसी स्थिति की चिंता जताई जा रही है। इसी तरह बस्तर संभाग के सुकमा (68.2%), कांकेर (69.2%), बीजापुर (71.7%), मोहला-मानपुर-अं.चौकी (72.1%) और बस्तर जिला (74.9%) भी बारिश के मामले में पिछड़े हुए हैं। वहीं कबीरधाम (83.7%), कोंडागांव (83.9%) और बेमेतरा (80.4%) जैसे जिले किसी तरह सामान्य के करीब बने हुए हैं।

बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में औसतन 5.2 मिमी वर्षा हुई है, जिसमें बिलासपुर (28.9 मिमी), मुंगेली (24.6 मिमी) और बालोद (18.4 मिमी) में अच्छी छीटें पड़ीं, जबकि बस्तर, नारायणपुर और बीजापुर जैसे दक्षिणी जिलों में दिनभर सूखा रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कम वर्षा वाले उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें:-