अमेठी (उप्र), 13 अगस्त (भाषा) अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि राजगढ़ क्षेत्र में रोहित (20) बुधवार शाम मवेशियों को चराने गया था, जब शाम काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
उसने बताया कि परिजन जब गांव के तालाब के पास पहुंचे तो उसकी चप्पल वहीं किनारे पड़ी थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देर शाम स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं सलीम खारी
खारी