आवास खरीदने पर मिलेगी डेढ़ लाख तक की सब्सिडी, नई गाइडलाइन में अविवाहित को भी किया शामिल

गरीबों को आवास खरीदने पर डेढ़ लाख रुपए तक की सब्सिडी देगी। नई गाइडलाइन में अविवाहित को भी जोड़ा गया है।

आवास खरीदने पर मिलेगी डेढ़ लाख तक की सब्सिडी, नई गाइडलाइन में अविवाहित को भी किया शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: November 21, 2021 1:34 am IST

Subsidy on buying a house in MP  भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने गरीबों को सस्ते दर आवास दिलाने को लेकर एक और नई गाइडलाइन जारी किया है। जिसके तहत अब सभी गरीबों को आवास खरीदने पर डेढ़ लाख रुपए तक की सब्सिडी देगी। नई गाइडलाइन में अविवाहित को भी जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें : ड्यूटी के दौरान रेस्टोरेंट में बैठकर शराब पीते नजर आए आरक्षक, वायरल हुआ वीडियो

इसके अलावा उन हितग्राहियों को भी जोड़ा गया है जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपए व इससे कम है। वहीं अनुदान का लाभ रकार उन्हीं हितग्राहियों को देगी, जो मप्र के मूल निवासी हैं। बात दें कि अभी तक सरकार सिर्फ मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब हितग्राहियों को ही डेढ़ लाख रुपए का अनुदान देती थी।

यह भी पढ़ें : Swachh Survekshan Awards 2021: स्वच्छता में Chhattisgarh अव्वल, मिला सबसे स्वच्छ राज्य का Award

वहीं अब इसका सीमा का दायरा बढ़ाया है। बता दें कि पात्र हितग्राहियों को ही इसका लाभ मिलेगा। अगर शपथ पत्र की जानकारी असत्य पाई जाती है तो हितग्राही के खिलाफ कार्रवाई के साथ टोकन मनी भी जब्त कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें : धान खरीदी के लिए पंजीयन की आखिरी तारीख खत्म, इस साल 23,94,370 किसानों से की जाएगी धान खरीदी


लेखक के बारे में