Sugar Gift for Rakhi: मिठाई से भी महंगी हुई चीनी, राखी बांधने आई बहनों को पूर्व मिनिस्टर ने बांटी एक-एक किलो शक्कर, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
Sugar Gift for Rakhi: मिठाई से भी महंगी हुई चीनी, राखी बांधने आई बहनों को पूर्व मिनिस्टर ने बांटी एक-एक किलो शक्कर, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
Sugar Gift for Rakhi: मिठाई से भी महंगी हुई चीनी, राखी बांधने आई बहनों को पूर्व मिनिस्टर ने बांटी एक-एक किलो शक्कर, वीडियो जमकर हो रहा वायरल /image: X
- रक्षाबंधन से पहले शक्कर के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया
- पूर्व मंत्री ने महिलाओं से राखी बंधवाने के बाद उन्हें 1-1 किलो शक्कर उपहार में दी।
- महिलाओं ने बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों को लेकर चिंता जताते हुए दाम कम करने की मांग की
भोपाल। Sugar Gift for Rakhi: भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार कल यानि शनिवार को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। लेकिन राखी त्योहार से पहले जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। शक्कर (Sugar Price Rise) के लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा (PC Sharma Congress) ने आज अनोखे अंदाज में राखी बंधवाई। बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें 1-1 किलो शक्कर गिफ्ट (Raksha Bandhan Inflation) की। इस दौरान बहनों ने कहा कि इतनी महंगाई में त्योहार मनाना मुमकिन नहीं हो रहा है, शक्कर के दाम जल्द से जल्द कम किए जाएं।
महंगाई पर सरकार का कोई अंकुश नहीं…
Sugar Gift for Rakhi पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि महंगाई पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है। लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण लोग अपने त्यौहार ठीक से नहीं मना पा रहे हैं, शक्कर के दाम 70 रुपए किलो (Sugar Price 70 Rupees Per Kg) तक पहुंच गए हैं। राखी बांधने आई महिलाओं ने कहा कि मिठाई के भाव के बराबर तो अब शक्कर के दाम हो गए है। अब भाई के लिए कैसे मिठाई बनाएं। लगता है अब शक्कर ही लेकर जाना होगा। पीसी शर्मा जी के यहां राखी बांधने आए तो उन्होंने हमें शक्कर उपहार स्वरूप दी है।
X हैंडल पर शेयर किया पोस्ट (Sugar Price Rise)
पूर्व मंत्री पीसी ने अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों को शक्कर वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं, ताकि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई से त्रस्त बहनों को थोड़ी राहत मिल सके और उनके त्योहार की मिठास बनी रहे। आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों को शक्कर वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं, ताकि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई से त्रस्त बहनों को थोड़ी राहत मिल सके और उनके त्योहार की मिठास बनी रहे।
आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। #रक्षाबंधन #महंगाई… pic.twitter.com/y0I2UDc47U
— P. C. Sharma (@pcsharmainc) August 27, 2026
- CG Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, यहां से तुरंत करें आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली
- Free Bus Travel for Women: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, राज्य में कल से शुरू होगी फ्री बस सुविधा, सीएम ने योजना का किया शुभारंभ
- Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: जानें आज छत्तीसगढ़ में कहां-कहां होगी आफत की बारिश, 30 अगस्त तक रायपुर सहित इन जिलों में अलर्ट जारी, पढ़ें Weather Report

Facebook


