गांव की सरकार को रिजल्ट का इंतजार, दोनों दल के नेता अब नगरीय निकाय के लिए झोकेंगे ताकत
MP Panchayat Election 2022: गांव की सरकार को रिजल्ट का इंतजार, दोनों दल के नेता अब नगरीय निकाय के लिए झोकेंगे ताकत
MP Panchayat Election 2022: भोपाल। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव का रण खत्म हो चुका है। अब लोगों को विभिन्न पंचायतों के परिणामों का बेसब्री से इंतजार है। अब गांव में किसकी सरकार बनेगी, इसे लेकर सबकी निगाहें 14 और 15 जुलाई को होने वाले चुनाव रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में कुल 78% मतलब 1 करोड़ 13 लाख 11 हजार 479 मतदान हुआ है। पंचायत चुनाव वोटिंग में महिलाओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया है। इनमें से 54 लाख 74 हजार 592 महिलाओं ने पंचायत चुनाव में मतदान किया है जबकि 58 लाख 36 हजार 623 पुरुषों ने और 11%, 264 अन्य मतदाताओं ने अपने मत अधिकार का प्रयोग किया है।
ये भी पढ़ें- Govind Singh का बयान | BJP नेता तांत्रिक, जादू-टोना वाले लोग, Congress को मिलेगा जनता का आशीर्वाद
14 जुलाई को होगी काउंटिंग
MP Panchayat Election 2022: त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव की मतगणना 14 जुलाई को की जाएगी, जबकि जिला पंचायत वार्ड सदस्यों के परिणाम 15 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। 7 साल बाद हुए नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 11 नगर निगम समेत 133 निकायों में मतदान हो चुका है। अगला मतदान अब 13 जुलाई को होना है। मतगणना से पहले ही प्रत्याशी के बीच जीत और हार के कयास लगना शुरू हो गए हैं। कई ग्राम पंचायतों में जीत का जश्न अधिकृत घोषणा से पहले ही मनाया जा रहा है, लेकिन 14 जुलाई को ही स्पष्ट पता चलेगा कि किसकी ताजपोशी होती है।
ये भी पढ़ें- 12वीं के रिजल्ट आए बिना ही शुरू हो गए विश्वविद्यालयों में प्रवेश, अब CBSE ने UGC को पत्र लिखकर की ये मांग
नगरीय निकाय चुनाव के लिए बनाएंगे माहौल
MP Panchayat Election 2022: नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने प्रचार तेज कर दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज शनिवार, 9 जुलाई को रतलाम, देवास और सीहोर में जनसभा करेंगे। इस दौरान वे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और लोगों से वोट मांगेंगे। तो यहां कांग्रेस के पूर्व सीएम कमलनाथ 11 जुलाई को रतलाम में ताकत दिखाएंगे। वे यहां कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो और शॉर्ट मीटिंग करेंगे।
खबरे और भी हैं: https://news.google.com/publications/CAAiEDmw7TrHss0psmg14kwgCkgqFAgKIhA5sO06x7LNKbJoNeJMIApI?hl=hi&gl=IN&ceid=IN:hi

Facebook


