Morena Crime News: चाचा ने अपनी ही तीन माह की भतीजी के साथ किया ऐसा काम, देख मां और दादी रह गई दंग
Morena Crime News: चाचा ने अपनी ही तीन माह की भतीजी के साथ किया ऐसा काम, देख मां और दादी रह गई दंग
Morena Crime News
- मुरैना जिले में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात
- आरोपी चाचा घर से उठाकर ले गया और फरार हो गया
- पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तलाशी शुरू की
मुरैना: Morena Crime News वैसे तो रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहे हैं। लगातार मासूम व युवतियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से सामने आया है। जहां एक तीन महीने की मासूम के साथ दुषकर्म किया गया है। खून से लथपथ हालत में मासूम को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के उत्तमपुर गांव की है।
Morena Crime News: घर से उठाकर ले गया आरोपी चाचा
जानकारी के मुताबिक, रिश्ते में ताऊ लगने वाला आरोपी बच्ची को खिलाने के बहाने उसके घर पहुंचा। उस समय बच्ची की दादी नहा रही थीं, दादी ने बच्ची को ले जाने से मना भी किया,लेकिन आरोपी जबरन बच्ची को अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी बच्ची को एक बंद कमरे में ले गया। जहां उसने तीन माह की मासूम के साथ हैवानियत की। कुछ ही देर बाद बच्ची की दर्दनाक चीखें सुनकर उसकी मां और दादी दौड़कर कमरे तक पहुंचीं। वहां मासूम खून से लथपथ हालत में जोर-जोर से रो रही थी। परिजनों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद परिजनों ने बिना देरी किए मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है,उधर पीड़िता की मां ने स्टेशन रोड थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई,मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना न सिर्फ रिश्तों को कलंकित करने वाली है, बल्कि पूरे समाज को झकझोर देने वाली भी है। आरोपी भले ही सलाखों के पीछे पहुंच गया हो, लेकिन सवाल यही है कि ऐसे दरिंदों को कानून कितनी सख्त सजा दिला पाता है, ताकि भविष्य में कोई मासूम इस तरह की हैवानियत का शिकार न बने।
मुरैना में 3 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म-बच्ची के चाचा ने दिया घटना को अंजाम #Morena | #MPNews | #MadhyaPradesh | @MPPoliceDeptt https://t.co/XFsfo7DaUm
— IBC24 News (@IBC24News) December 30, 2025

Facebook


