Trains Cancelled Latest News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. महाकुंभ जाने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द , अब यात्रियों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना
Trains Cancelled Latest News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. महाकुंभ जाने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द , अब यात्रियों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना | Maha Kumbh 2025

Trains Cancelled Latest News | Source : File Photo
प्रयागराज। Trains Cancelled Latest News : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में रेलों के भारी दबाव को देखते हुए रेलवे ने महू-इंदौर से होते प्रयागराज जाने और आने वाली चार-चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। ये 28 व 29 जनवरी और 2 व 3 फरवरी को जाने वाली ये ट्रेनें प्रयागराज के बजाए खजुराहों तक ही जाएंगी। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
कौन-सी ट्रेनें हुई निरस्त
रेलवे पीआरओ खेमराज मीना ने बताया कि उत्तर-मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में महाकुंभ मेला- 2025 के कारण रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनें प्रभावित होंगी। 28 व 29 जनवरी और 2 व 3 फरवरी को डॉ. आंबेडकर नगर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 14115 डॉ. आंबेडकर नगर- प्रयागराज एक्सप्रेस खजुराहो स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी यानी खजुराहों तक ही चलेंगी।
इसी तरह 29 व 30 जनवरी और 3 व 4 फरवरी को प्रयागराज जंक्शन से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 14116 प्रयागराज - डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस खजुराहो से शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी, यानी प्रयागराज के बजाए खजुराहो से ही चलेंगी। खुजराहों से प्रयागराज की दूरी करीब 350 किलोमीटर है और रेल से स बीच 10 स्टेशन भी पड़ते हैं। यात्रियों को अब इस मार्ग पर जाने के लिए दूसरे साधनों को इस्तेमाल करना होगा। पहले से बुकिंग किए हुए लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महाकुंभ मेला के कारण 28 और 29 जनवरी तथा 2 और 3 फरवरी को जाने वाली ट्रेनें रद्द की गई हैं। ये ट्रेनें अब प्रयागराज के बजाय खजुराहो तक ही चलेंगी। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें डॉ. आंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: These trains going to Maha Kumbh have been cancelled, now passengers will have to face problems
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pm