मप्र के रायसेन जिले में बिजली गिरने से तीन की मौत

Ads

मप्र के रायसेन जिले में बिजली गिरने से तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - July 21, 2023 / 02:20 PM IST,
    Updated On - July 21, 2023 / 02:20 PM IST

रायसेन, 21 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमृत मीना ने कहा कि बृहस्पतिवार की शाम को जिले के विभिन्न हिस्सों से बिजली गिरने के कारण तीन लोगों की जान जाने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि निशानखेड़ा गांव में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सुनारी गांव में बिजली गिरने से 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

भाषा सं दिमो मनीषा

मनीषा