MP Road Accident: कार और अज्ञात वाहन की जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही हालत नाजुक

MP Road Accident: कार और अज्ञात वाहन की जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही हालत नाजुक

MP Road Accident: कार और अज्ञात वाहन की जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही हालत नाजुक

Katni Road Accident/Image Credit: IBC24 File Photo

Modified Date: December 26, 2025 / 08:22 pm IST
Published Date: December 26, 2025 3:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नीमच जिले के नयागांव क्षेत्र में कार हादसे में तीन की मौत
  • मृतक मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र के निवासी थे
  • आरोपी वाहन चालक फरार, पुलिस जांच जारी

नीमच: MP Road Accident मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक कार और अज्ञात वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब साढ़े 12 से एक बजे के बीच मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा से लगभग एक किलोमीटर दूर नयागांव क्षेत्र के पास हुई।

MP Road Accident नयागांव पुलिस चौकी प्रभारी एवं उप निरीक्षक मंगल सिंह राठौड़ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि गंभीर रूप से घायल राय सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कार में सवार सभी लोग पड़ोसी मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र के निवासी थे। मृतकों की पहचान पिंकेश मंडलिया, भरत डांगी और गोवर्धन मगवाल के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

राठौड़ के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही घायलों को दुर्घटनास्थल से लगभग 17 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल ले जाया जा चुका था। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों और दूसरे वाहन की पहचान के लिए जांच जारी है। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।