मप्र में एंबुलेंस एक ट्रक से टकरायी, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

मप्र में एंबुलेंस एक ट्रक से टकरायी, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

मप्र में एंबुलेंस एक ट्रक से टकरायी, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: October 28, 2021 2:48 am IST

Ambulance and truck Accident news in MP : जबलपुर (मप्र), 28 अक्टूबर (भाषा) मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर पनागर के पास एक एंबुलेंस राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे एंबुलेंस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पनागर पुलिस थाने के प्रभारी आर के सोनी ने बताया, ‘‘बुधवार देर रात एक बजे एंबुलेंस (जननी एक्सप्रेस वैन) राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान धन्नू यादव (30), पूनिया बाई (21) और छोटू कोल (22) के रूप में की गई है।

सोनी ने कहा कि हादसे के वक्त एंबुलेंस उमरिया जिले से गर्भवती महिला रेखा बाई और उसके परिवार के सदस्यों को लेकर जबलपुर के एक अस्पताल जा रही थी।

उन्होंने कहा कि हादसे में घायल रेखा सहित तीनों लोगों को जबलपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों की हालत स्थिर है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन खड़ा करने वाले ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

भाषा सं रावत रावत शोभना

शोभना


लेखक के बारे में