Tehsildar Slaps Farmer: लाइन में खड़ा था परेशान किसान, दोबारा देखकर तहसीलदार साहब आए और जड़े थप्पड़ ही थप्पड़, Video Viral
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
Tehsildar Slaps Farmer/ image source: IBC24
- टीकमगढ़: किसान को तहसीलदार ने मारा थप्पड़
- खाद पर्ची लेने के लिए लाइन में खड़ा था किसान
- तहसीलदार अनिल गुप्ता ने मारपीट कर किसानों को हटाया
Tehsildar Slaps Farmer: टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। जिले के तहसील कार्यालय में खाद की पर्ची लेने के लिए लाइन में खड़े किसान को तहसीलदार अनिल गुप्ता ने कथित रूप से थप्पड़ मार दिया। यह घटना न केवल इलाके में बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, यह मामला उस किसान का है जो पिछले कई दिनों से खाद की पर्ची प्राप्त करने के लिए परेशान था। किसान ने बताया कि वह खाद लेने के लिए लगातार तहसील कार्यालय आता रहा, लेकिन अब तक उसे सुविधा नहीं मिल पाई। इस बीच, बुधवार को जब वह तहसील कार्यालय में लाइन में खड़ा था, तभी तहसीलदार ने अचानक उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तहसीलदार किसानों को हटाने के लिए जोर-जबरदस्ती कर रहे हैं और एक किसान को थप्पड़ मारते हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों में भारी गुस्सा है और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
- IBC24 Mind Summit 2025: प्रदेश में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है…हालात सुधारने के लिए सरकार क्या कर रही है? डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया क्यों जर्जर हुई सड़केंं
- Gold Rate Today 13 Dec 2025: गोल्ड खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! शनिवार को औंधे मुंह गिरा सोना, अब इतने में मिल रहा है 22K 10g गोल्ड?

Facebook


