MP Crime News : राज़ खुलने का खौफ और मासूम की मौत, खेत में मिले 10 वर्षीय बच्ची के शव के पीछे की रूह कंपा देने वाली सच्चाई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि वारदात को एक बालिग और दो नाबालिगों ने मिलकर अंजाम दिया।

MP Crime News : राज़ खुलने का खौफ और मासूम की मौत,  खेत में मिले 10 वर्षीय बच्ची के शव के पीछे की रूह कंपा देने वाली सच्चाई

MP Crime News / Image Source : IBC24

Modified Date: April 9, 2026 / 08:31 pm IST
Published Date: April 9, 2026 8:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने मामले में एक बालिग और दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • बच्ची का शव घर से लगभग 600 मीटर दूर खेत में मिला था।
  • आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

टीकमगढ़ : MP Crime News मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची की सिर कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक बालिग और दो नाबालिग शामिल हैं। तीनों आरोपियों ने पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया था, जब लड़की ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताने की बात कही, तो उन्होंने मिलकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया है।

मंगलवार रात मिला था शव

दरअसल, मंगलवार रात पलेरा थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। Tikamgarh News लड़की का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम और थाना पुलिस मौके पर पहुँची। डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और एसडीओपी अभिषेक गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की।

घर से लगभग 600 मीटर दूर एक खेत में मिला था शव

दरअसल लड़की सोमवार दोपहर से लापता थी, जिसकी तलाश परिजन और ग्रामीण कर रहे थे। एसडीओपी गौतम ने बताया कि शव लड़की के घर से लगभग 600 मीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला था। इस पूरे मामले की जांच में सामने आया कि वारदात को 27 वर्षीय चेतराम आदिवासी और दो नाबालिगों ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने इस पूरे मामले में तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.