Twisha Sharma Case Update/Imag Credit: IBC24.in
Twisha Sharma Case Update: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा मौत मामला लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ हैं। वहीं अब इस केस से जुड़ी एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर ने मेडिकल बोर्ड गठित किया है। AIIMS दिल्ली के चीफ फॉरेंसिक डॉ. सुधीर गुप्ता ने 4 वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनाई है। डायरेक्टर की मंजूरी से गठित मेडिकल बोर्ड की टीम ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम करेगी। (Twisha Sharma Case Update) वहीं अब खबर निकलकर सामने आई है कि, दिल्ली एम्स की विशेष टीम भोपाल पहुंच चुकी है। भोपाल एयरपोर्ट पर एसडीएम और तहसीलदार और पुलिस की टीम ने रिसीव किया है।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, AIIMS दिल्ली के चीफ फॉरेंसिक डॉ. सुधीर गुप्ता द्वारा गठित की गई AIIMS दिल्ली की टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ स्टेट चार्टर्ड विमान से भोपाल पहुंची है और रविवार की सुबह शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम करेगी। (Twisha Sharma Case Update) एम्स दिल्ली के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता के अनुसार कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड बनाने का अधिकार केवल एम्स दिल्ली के डायरेक्टर को दिया था।
भोपाल : AIIMS दिल्ली की टीम भोपाल पहुंची..त्विषा का पोस्टमार्टम करने पहुंची टीम, PM के लिए बनाई गई विशेष टीम पहुंची#MadhyaPradesh #Bhopal #TwishaSharma | Madhya Pradesh | Bhopal | Twisha Sharma https://t.co/SDNymC1197
— IBC24 News (@IBC24News) May 23, 2026
Twisha Sharma Case Update: मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों से पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध मिलने के बाद डायरेक्टर की मंजूरी से चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम बनाई गई। (Twisha Sharma Case Update) डॉ. सुधीर गुप्ता के मुताबिक मेडिकल बोर्ड आधुनिक फोरेंसिक उपकरणों के साथ शाम 6 बजे स्टेट चार्टर्ड विमान से भोपाल रवाना होगा। फिलहाल 33 वर्षीय अभिनेत्री और मॉडल त्विषा शर्मा का शव एम्स भोपाल की मोर्चुरी में रखा गया है।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, दिल्ली एम्स से फोरेंसिक विभाग के 4 डॉक्टरों की टीम भोपाल आई है। (Twisha Sharma Case Update) यह टीम शव की जांच करेगी और पोस्टमॉर्टम से जुड़ी प्रक्रिया को पूरा करेगी। बताया गया है कि टीम अपनी रिपोर्ट एम्स फोरेंसिक चीफ डॉ. सुधीर गुप्ता को सौंपेगी। इसके बाद डॉ. गुप्ता रिपोर्ट का विश्लेषण कर अंतिम रिपोर्ट तैयार करेंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-