MP News: सरकारी अस्पताल के सेप्टिक टैंक में डूबने दो 2 भाइयों की मौत, सीएम यादव ने मुआवजे का किया ऐलान, जांच के दिए आदेश

Ads

सरकारी अस्पताल के सेप्टिक टैंक में डूबने दो 2 भाइयों की मौत, Two brothers drowned in a septic tank at a government hospital; CM Yadav announced compensation

  •  
  • Publish Date - October 26, 2025 / 11:48 PM IST,
    Updated On - October 26, 2025 / 11:52 PM IST

MP News. Image Credit: MP DPR

जबलपुर: MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गोहलपुर थाना क्षेत्र में स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में बने खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप और आक्रोश फैल गया। जबलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय को मामले को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें जो भी दोषी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

MP News: मिली जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब साढ़े पांच से 6 बजे के बीच की है। त्रिमूर्ति नगर निवासी विनायक विश्वकर्मा (10) और कान्हा विश्वकर्मा अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान कान्हा ने बल्ला घुमाया तो गेंद मनमोहन नगर स्थित सरकारी अस्पताल के अंदर जा गिरी। छुट्टी का दिन होने के कारण अस्पताल में ताला था। बच्चे बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर पहुंचे, लेकिन झाड़ियों के बीच खुले टैंक को नहीं देख पाए और उसमें गिर गए। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इतने बड़े सरकारी अस्पताल में खुले टैंक का होना और उस पर कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा इंतजाम न होना प्रबंधन की जिम्मेदारी को दर्शाता है।

इन्हें भी पढ़ें