मप्र के दमोह जिले में मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Ads

मप्र के दमोह जिले में मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 5, 2024 / 03:14 PM IST,
    Updated On - February 5, 2024 / 03:14 PM IST

दमोह (मप्र), पांच जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक अज्ञात वाहन के मोटरसाइकिल को टक्कर मार देने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना रविवार देर रात बटियागढ़ बाईपास पर हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संदीप मिश्रा ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार लोग बटियागढ़ शहर की ओर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

भाषा दिमो खारी सिम्मी

सिम्मी