मप्र: उमरिया जिले में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Ads

मप्र: उमरिया जिले में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 27, 2025 / 02:25 PM IST,
    Updated On - May 27, 2025 / 02:25 PM IST

उमरिया (मप्र), 27 मई (भाषा) जिले के धनवार गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई।

नौरोजाबाद थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि यह घटना सोमवार रात को हुई।

उन्होंने बताया कि रामपति बैगा (34) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बिसाहू बैगा ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

भाषा सं दिमो नरेश

नरेश