मप्र में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन घायल

Ads

मप्र में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन घायल

  •  
  • Publish Date - December 13, 2023 / 09:25 PM IST,
    Updated On - December 13, 2023 / 09:25 PM IST

बैतूल (मप्र), 13 दिसंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए । पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर आठनेर पुलिस थाने के तहत सातनेर-भैंसदेही रोड पर दोपहर में हुई।

आठनेर पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह ठाकुर ने बताया, ‘‘विपरीत दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गयी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। इसमें दो महिलाओं समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए।’

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सचिन ठाकरे (22) और हरिदास उइके (19) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि उइके के साथ सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि ठाकरे की मां और बहन को भी चोटें आईं और उनका आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

भाषा सं दिमो रंजन

रंजन