Panna Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में हुई 2 युवकों की मौत, हालत देख पुलिस भी हो गई हैरान
Panna Road Accident News: पन्ना जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
Panna Road Accident News/Image Credit: IBC24.in File Photo
- पन्ना जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
- इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
- पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Panna Road Accident News: पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के थाना बृजपुर अंतर्गत ग्राम धनौजा के पास स्थित ठाकुर बाबा मोड़ पर आज 3 मार्च मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। (Panna Road Accident News) तेज रफ्तार के कारण एक अनियंत्रित बाइक फिसलकर करीब 100 फीट दूर जा गिरी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, हीरो एक्सट्रीम बाइक (क्रमांक MP 35 ZE 6712) बृजपुर से पहाड़ी खेड़ा की ओर जा रही थी। (Panna Road Accident News) बाइक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि, ठाकुर बाबा मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा। रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक सड़क से करीब 100 फीट दूर जा गिरी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
Panna Road Accident News: हादसे में जान गंवाने वालों में एक युवक की पहचान कृष्ण कुमार गोंड़ (25 वर्ष) के रूप में हुई है। (Panna Road Accident News) वहीं दूसरे युवक की शिनाख्त में पुलिस जुटी है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरे मृतक और घटना के अन्य पहलुओं की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Israel Strikes Hezbollah: अब लेबनान में घुसी इजराइल की सेना, राजधानी बेरूत ने किए ताबड़तोड़ हमले, इधर ईरान में अब तक 787 लोगों की मौत
- Defence Minister Khawaja Asif Statement: ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमले ने उड़ाई पाकिस्तान की नीद, रक्षा मंत्री ने खुद करा दी अपनी जग हंसाई, बयान जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन
- CG Liquor and DMF Scam: आबकारी और DMF घोटाले को लेकर बड़ा अपडेट, अनवर ढेबर सहित इन आरोपियों को मिली जमानत

Facebook


