UCC law in Madhya Pradesh. Image Source- IBC24 Archive
जबलपुरः UCC law in Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर प्रवास पर हैं। BJP के गांव चलो बस्ती चलो अभियान को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समय काम करके दिखाने का है। PM मोदी ने 3 तलाक खत्म करने का पुण्य काम किया। राजीव गांधी ने SC का निर्णय बदलकर मुस्लिम बहनों का जीवन नर्क बनाया था। अभी कुछ फांस बाकी है, कांग्रेस की सांस बाकी है। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि हमारा देश और प्रदेश अब UCC की ओर बढ़ रहा है। एक देश मे सबके लिए एक जैसा कानून होना चाहिए। इसी माह नया इतिहास रचा जाएगा। लोकसभा, विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर बताएं BJP जो कहती है वो करती है।
UCC law in Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक संघर्ष के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि BJP जनकल्याणकारी कार्यों में लगातार आगे बढ़ रही है, जिससे कांग्रेस नेताओं को “नींद नहीं आ रही” है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता आज असहज स्थिति में हैं और जनता उनके पिछले शासनकाल को याद कर रही है। CM मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस शासन में बुनियादी ढांचे की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले भोपाल से जबलपुर तक का सफर तय करने में 10 घंटे तक लग जाते थे, जबकि आज यह दूरी लगभग 3 घंटे में पूरी हो रही है।
मुख्यमंत्री ने किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के 55 साल के शासन में गेहूं की खरीद मात्र 550 रुपये प्रति क्विंटल पर होती थी, जबकि BJP सरकार ने इसे बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक कर दिया। उन्होंने दावा किया कि किसान अब BJP सरकार के कामों को समझ रहे हैं और कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे, चाहे वह कितनी भी माफी क्यों न मांग ले।
CM ने कहा कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी दर देश के औसत से आधी है। इसके साथ ही उन्होंने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरते हुए आरोप लगाया कि BJP ने नक्सलवाद के प्रभाव को कम करने का काम किया, जबकि कांग्रेस नेताओं पर अप्रत्यक्ष रूप से नक्सलियों का समर्थन करने के आरोप लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक आदिवासियों को वंचित और गरीब बनाए रखा, जबकि BJP सरकार उनके उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। अपने संबोधन के अंत में मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को एक नारा भी दिया कि “सच्चा वादा, पक्का काम, प्रेम से बोले जय श्री राम।”