Ujjain TRINETRA Project Wins Gold: महाकाल मंदिर की AI तकनीक का देशभर में होगा विस्तार, ‘त्रिनेत्र’ प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड अवॉर्ड

Ujjain TRINETRA Project Wins Gold: महाकाल मंदिर की AI तकनीक का देशभर में होगा विस्तार, 'त्रिनेत्र' प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड अवॉर्ड

Ujjain TRINETRA Project Wins Gold: महाकाल मंदिर की AI तकनीक का देशभर में होगा विस्तार, ‘त्रिनेत्र’ प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड अवॉर्ड

Ujjain TRINETRA Project Wins Gold | Photo Credit: MPDPR

Modified Date: July 3, 2026 / 11:25 am IST
Published Date: July 3, 2026 11:25 am IST
HIGHLIGHTS
  • त्रिनेत्र प्रोजेक्ट को गोल्ड अवॉर्ड
  • राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में सम्मानित
  • केंद्र सरकार जल्द करेगी एमओयू

उज्जैन: Ujjain TRINETRA Project Wins Gold मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 2 दिवसीय 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन में श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में लागू किए गए एआई-आधारित एकीकृत निगरानी तंत्र “त्रिनेत्र” (Ujjain TRINETRA Project) को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 (National e-Governance Awards 2026) के अंतर्गत प्रतिष्ठित स्वर्ण (गोल्ड) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त किया। कलेक्टर रौशन कुमार ने उज्जैन जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन तथा सभी के सामूहिक प्रयास तथा निरंतर परिश्रम का परिणाम बताया।

Ujjain TRINETRA Project Wins Gold सम्मेलन के पहले दिन देश के विभिन्न राज्यों के जिला प्रशासनिक अधिकारियों एवं राज्यों ने अपने-अपने ई-गवर्नेंस नवाचारों का प्रदर्शन किया। कलेक्टर एवं अध्यक्ष उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड रौशन कुमार सिंह द्वारा “त्रिनेत्र” परियोजना का विस्तृत प्रेजेंटेशन किया गया, जिसे उपस्थित विशेषज्ञों एवं प्रतिनिधियों द्वारा अत्यधिक सराहा गया।

सम्मेलन के दूसरे दिन गुरुवार को आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक, पलाश शर्मा, सचिन जैन एवं आईटी टीम उपस्थित रही।

उज्जैन का त्रिनेत्र मॉडल निगरानी व्यवस्था का आधार बनेगा

डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन, भारत सरकार और उज्जैन के “त्रिनेत्र” प्रोजेक्ट को अखिल भारतीय स्तर पर लागू करने के लिये शीघ्र ही एक एमओयू होगा। उज्जैन में विकसित इस स्वदेशी एआई मॉडल की सफलता एवं देशव्यापी अनुकरणीयता पर केंद्र सरकार की मुहर है—अब उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल देश के अन्य शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का आधार बनेगा। यह न केवल उज्जैन, अपितु संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।