Home » Madhya Pradesh » Five Arrested in Ujjain Minor Assault Case, Elderly Man Among Accused
Ujjain Gangrape News : दरवाजे के बाहर 75 साल का बुजुर्ग, अंदर मासूम के साथ दरिंदों की हैवानियत… पूरा मामला जानकर कांप उठेगी आपकी रूह
Ads
उज्जैन जिले के झारड़ा क्षेत्र में 11 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप है।
उज्जैन:Ujjain Gangrape Newsमध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक रूहं कांपने वाली घटना सामने आई है, जहाँ थाना झारड़ा क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। सनसनीखेज बात यह है कि जब आरोपी मासूम के साथ दुष्कर्म कर रहे थे, तब एक 75 वर्षीय बुजुर्ग दरवाजे पर पहरा दे रहा था साथ ही इस पूरे घटना का वीडियो भी बनाया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक्शन लिया और कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार , पूरी घटना 28 मार्च को तब उजागर हुई जब ग्राम बोरखेड़ी निवासी नाबालिग पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना झारड़ा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, तीन दिन पहले स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान गांव के ही दो लड़के उसे जबरन उठाकर एक घर में ले गए और कमरे में बंद कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई और अगले दिन वीडियो बनाने की बात कहकर फिर से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया गया। इस पूरे घटना के दौरान 75 वर्षीय एक बुजुर्ग दरवाजे पर पहरा दे रहा था।
कुल पांच आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया था। Ujjain Crime News इस मामले में पुलिस ने 75 वर्षीय भंवर सिंह, 22 वर्षीय राहुल, 57 वर्षीय नाथू लाल और दो नाबालिगों सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत कड़ा प्रकरण दर्ज किया है। एसडीओपी जेंडन लिंगजर्पा के अनुसार, सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।