Ujjain Train Viral Video:  महिलाओं के साथ ट्रेन में हैवानियत, सिगरेट का धुआं मुंह पर छोड़ा, विरोध करने पर युवकों ने मिलकर पीटा, आप भी देखें वीडियो

उज्जैन के नागदा रेलवे स्टेशन पर अस्थि विसर्जन के लिए जा रही महिलाओं के साथ ट्रेन में छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छह आरोपियों को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है।

Ujjain Train Viral Video:  महिलाओं के साथ ट्रेन में हैवानियत, सिगरेट का धुआं मुंह पर छोड़ा, विरोध करने पर युवकों ने मिलकर पीटा, आप भी देखें वीडियो

Ujain Train Viral Video/ Image Source : AI GENERATED

Modified Date: February 2, 2026 / 07:27 pm IST
Published Date: February 2, 2026 7:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ज्जैन के नागदा रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के साथ ट्रेन में छेड़छाड़।
  • आरोपी युवकों ने सिगरेट का धुआं फेंककर विरोध करने पर महिलाओं को पीटा।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, छह युवकों को गिरफ्तार।

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन ज़िले में महिलाओं के साथ ट्रेन में छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। यहां अस्थि विसर्जन के लिए जा रही महिलाओं के साथ कुछ युवकों ने ट्रेन में जमकर छेड़छाड़ की। युवकों ने सिगरेट पीकर महिलाओं पर धुआं छोड़ा और महिलाओं के विरोध करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें जमकर पीटा। ( Viral Video Ujjain )इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह युवकों को हिरासत में ले लिया।

सिगरेट पीकर महिलाओं पर छोड़ा धुआं

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला नागदा रेलवे स्टेशन का है। यहां गुजरात के अहमदाबाद से अस्थि विसर्जन के लिए परिवार के साथ युवतियां उज्जैन आ रही थीं।  ( Ujjain Crime News )इसी दौरान अचानक छह युवक आए और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे। युवक महिलाओं पर सिगरेट का धुआं छोड़ने लगे। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो युवकों ने अपने सभी साथियों के साथ मिलकर उन्हें जमकर पीटा। इस पूरी घटना से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। ट्रेन में मौजूद लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। ( Ujjain News Today )पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छह युवकों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.