Vikram University Tantric Incident / Image Source : SCREENGRAB / IBC24
उज्जैन : Ujjain University News मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय परिसर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कृषि अध्ययनशाला की बिल्डिंग के गेट पर अज्ञात तत्वों द्वारा तांत्रिक क्रिया किए जाने से शिक्षकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। दीवार पर लिखी गई धमकी और मिले तांत्रिक सामान ने परिसर में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कृषि अध्ययनशाला विभाग का है। यहाँ बिल्डिंग के गेट पर शरारती तत्वों ने मटकी, लाल कपड़ा और कुंकू का उपयोग कर तांत्रिक निशान बनाए थे। इतना ही नहीं, गेट पर बड़े अक्षरों में खौफनाक चेतावनी लिखी थी ‘तुम सब मरोगे’। सुबह जब स्टाफ विभाग पहुँचा, तो यह नजारा देख कर्मचारी दहशत में आ गए।
हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल पर एक भी सीसीटीवी (CCTV) कैमरा नहीं लगा था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी आसानी से फरार हो गए। Mystery in Ujjain College विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टेलर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे किसी शरारती तत्व की करतूत बताया है। प्रशासन की सूचना पर मौके से तुरंत तांत्रिक सामग्री हटवाई गई और दीवार की पुताई कराई। फिलहाल इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन को घटना की लिखित सूचना दे दी गई है।