(NTPC Recruitment 2026/ Image Credit: Pixabay)
NTPC Recruitment 2026: देश की प्रमुख ऊर्जा कंपनी NTPC Limited ने युवाओं के लिए शानदार नौकरी का अवसर लाया है। कंपनी न असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के 250 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार NTPC की वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 7 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. या बी.टेक की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। बिना आवश्यक योग्यता के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना NTPC की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC और अन्य श्रेणियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जिससे अधिक उम्मीदवारों को अवसर मिल सके।
सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST, दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। सभी चरणों में सफल होने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को लगभग 55,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके साथ ही आवास भत्ता, चिकित्सा सुविधा और अन्य लाभ भी कंपनी की नीति के अनुसार दिए जा सकते हैं।