MP Politics News/Image Credit: IBC24.in
MP Politics News: भोपाल: महिला आरक्षण बिल को लेकर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सवाल उठाने वाले फ़र्जी पत्र ने आज एमपी की सियासत को गरमा दिया। राजस्थान की पुलिस एमपी कांग्रेस की आई टी सेल के तीन लोगों को अरेस्ट करके ले गई। बिल को लेकर भाजपा की नज़र में दोषी ठहराई गई कांग्रेस, जो पहले ही बैक फुट पर थी। उसे एक कदम और पीछे सरकना पड़ा। लगातार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस गिरफ्तारी का सड़क और सोशल मीडिया दोनों जगह विरोध जताना शुरू किया। तर्क ये दिया कि लेटर तीन दिन वायरल रहा। इसे लाखों लोगों ने पढ़ा होगा और शेयर किया होगा फिर हमारे पार्टी के कार्यकर्त्ता पर ही कार्यवाही क्यूँ?
उधर इस गिरफ्तारी से अनजान बनी भाजपा कह रही है कि ये एमपी पुलिस ने तो किया नहीं। (MP Politics News) राजस्थान पुलिस की कार्यवाही है,उसके पास कोई इनपुट आया होगा। भाजपा कह रही है कि अपराध करें कांग्रेसी और पुलिस पकड़े तो भाजपा पर सवाल ये कैसे उचित है।
हालांकि इस मामले में राजस्थान पुलिस की सक्रियता भी सवाल खड़ी करती है। अभी तक उसने ये नहीं बताया है कि एमपी कांग्रेस की आई टी सेल ने सिर्फ लेटर वायरल किया या उसी ने ये लेटर बनाया था। सवाल ये भी महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ देश भर में कांग्रेस के खिलाफ़ आक्रामक भाजपा क्या नैरेटिव सेट करना चाहती है कि कांग्रेस फ़र्ज़ी लेटर बनाती है? (MP Politics News) सवाल उन तीनों कार्यकर्ताओं की गिरफतारी पर भी कि जब देश भर में ये लेटर वायरल हुआ तो गिरफ्तारी की स्पीड एमपी में ही ज्यादा क्यूँ रही? सबसे बड़ा सवाल ये भी कि क्या अपने नेताओं की गलतियों के लिए भी भाजपा शासित सरकारों की पुलिस इतनी तेज़ी दिखाती हैं।
इन्हे भी पढ़ें: –