Hanuman Jayanti in Guna: हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, भड़के लोगों ने किया चक्काजाम, सदर बाजार, हाट रोड बाजार को किया बंद
Hanuman Jayanti in Guna: हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, भड़के लोगों ने किया चक्काजाम, सदर बाजार, हाट रोड बाजार को किया बंद

Hanuman Jayanti in Guna
- जुलूस पर पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम किया।
- कलेक्टर और SP ने हालात का जायजा लिया, स्थिति नियंत्रण में।
- कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने की सलाह, पुलिस तैनात।
गुना: Hanuman Jayanti in Guna आज पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज मध्यप्रदेश के गुना में भी जुलूस निकाला गया। लेकिन इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलुस पर पथराव कर दिया। जिससे हिंसा भड़क गई। जुलूस के साथ वाले लोग यहां से हनुमान चौराहे पहुंचे और चक्काजाम शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी को लेकर केस दर्ज करने की मांग की।
Hanuman Jayanti in Guna दरअसल, शनिवार शाम को हनुमान जयंती का जुलूस शाह के कोल्हू पुरा से निकलकर रपटा, हाट रोड तरफ आ रहा था। बताया जा रहा है कि इस जुलूस को परमिशन नहीं थी। बिना अनुमति के जुलूस निकाला जा रहा था। शाम करीब 7:30 बजे जुलूस कर्नलगंज स्थित मस्जिद के सामने पहुंचा। यहां जुलूस को आगे बढ़ाने को लेकर किसी से कहासुनी हो गई। इसी दौरान जुलूस पर कहीं से पत्थर फेंका गया।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। अधिकारियों ने लोगों को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी। इसके बाद लोग कोतवाली की ओर रवाना हो गए। इधर घटना के बाद लोगों ने सदर बाजार, हाट रोड बाजार को बंद कर दिया है।
घटना के बाद खुद कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल और SP संजीव कुमार सिन्हा ने हनुमान चौराहे का दौरा किया। इसके बाद दोनों अधिकारी कर्नलगंज इलाके में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। SP संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि स्थिति अभी नियंत्रण में है। पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: गुना में हनुमान जयंती का जुलूस बिना अनुमति के निकाला जा रहा था। जुलूस के आगे बढ़ने को लेकर विवाद हुआ और इस दौरान पत्थरबाजी हुई।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Violence erupted due to stone pelting in Hanuman Jayanti procession
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am