खैर नहीं सिविल ड्रेस में चौराहों पर रौब झाड़ने वाले पुलिसकर्मियों की, SP ने दिखाई सख्ती

खैर नहीं सिविल ड्रेस में चौराहों पर रौब झाड़ने वाले पुलिसकर्मियों की! Well not of the policemen who flaunt the intersection in civil dress

Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: August 20, 2021 12:01 am IST

ग्वालियर: सिविल ड्रेस में कमर पर पिस्टल टांगे आपने कई पुलिसकर्मियों को सड़क और चौराहों पर रौब झाड़ते देखा होगा, लेकिन ग्वालियर में अब ऐसा नहीं चलने वाला है। बिना वर्दी के घूमने वाले और पिस्टल लेकर रौब झाड़ने वाले पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं। SP अमित सांघी ने ऐसे पुलिस जवानों और अफसरों को लेकर सख्ती दिखाई है।

Read More: कोरोना का असर कम हुआ तो हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा, जोरों पर तैयारी

SP ने आदेश में साफ कहा है कि अगर पुलिसकर्मी बगैर वर्दी के भी पिस्टल लगाए दिखा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं बगैर परमिशन के कोई कर्मचारी सिविल ड्रेस में मिला तो उसे भी कार्रवाई से गुजरना पड़ेगा। SP अमित सांघी ने ASP, CSP और सभी थाना प्रभारियों को इस आदेश की कॉपी भेजकर नियमों के पालन का आदेश दिया है।

Read More: राज्यपाल अनुसुइया उइके ने नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम निर्धारण के लिए दिए निर्देश, कही ये बात

वहीं, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी एसपी के इस आदेश का समर्थन किया है साथ ही अपील की है कि सादे कपड़ों में जवान पिस्टल लेकर ना घूमें।

Read More: 7th Pay commission: 28 प्रतिशत DA के लिए अभी करना होगा और इंतजार? जानिए जिम्मेदारों ने क्या कहा?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"