महिला ने की आत्महत्या, दो नाबालिग बेटियां भी मृत मिलीं

Ads

महिला ने की आत्महत्या, दो नाबालिग बेटियां भी मृत मिलीं

  •  
  • Publish Date - November 2, 2022 / 09:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

दमोह, दो नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बुधवार शाम को 32 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और उसकी दो बेटियां भी मृत मिली हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने कहा कि महिला और उसकी पांच और तीन साल की दो बेटियां यहां जटाशंकर कॉलोनी में अपने घर पर फांसी के फंदे से लटकी हुई मिलीं। घटना के वक्त महिला का श्रमिक पति घर पर नहीं था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला के पड़ोसियों के अनुसार पारिवारिक मुद्दों के कारण उसने यह कदम उठाया होगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

भाषा सं दिमो धीरज

धीरज