Dhamtari Crime News: लॉज के अंदर इस हाल में मिली युवती, देखकर पुलिस भी रह गई दंग, बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंची थी कवर्धा से

लॉज के अंदर इस हाल में मिली युवती, देखकर पुलिस भी रह गई दंग, Young woman committed suicide by hanging herself in Dhamtari

Dhamtari Crime News: लॉज के अंदर इस हाल में मिली युवती, देखकर पुलिस भी रह गई दंग, बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंची थी कवर्धा से
Modified Date: September 27, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: September 27, 2026 4:04 pm IST

धमतरी। शहर के एक लॉज में रविवार को एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान कवर्धा निवासी पिंकी मानिकपुरी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने धमतरी आई थी।

बताया जा रहा है कि लॉज में रहने के दौरान युवती और उसके बॉयफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद युवती ने कथित तौर पर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। युवती के बॉयफ्रेंड से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।