आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 1085 नए मरीज, आठ की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 1085 नए मरीज, आठ की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 1085 नए मरीज, आठ की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: August 22, 2021 5:56 pm IST

अमरावती, 22 अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 1085 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और आठ लोगों की मौत हुई है।

रविवार को सुबह नौ बजे खत्म हुए 24 घंटों में 1541 संक्रमित संक्रमण से उबरे हैं।

सरकार के नवीनतम बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में कुल मामले 20,02,340 पहुंच गए हैं जबकि 13,723 लोगों की मौत हो चुकी है। उसके मुताबिक, 19,73,940 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 14,677 रह गई है। बीते 24 घंटे के दौरान सभी जिलों में 10 से 137 के बीच नए मामले आए हैं।

सबसे ज्यादा 137 नए मामले पश्चिम गोदावरी जिले में आए हैं।

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में