अमरावती में फार्मासिस्ट की हत्या के सिलसिले में दसवां आरोपी गिरफ्तार

अमरावती में फार्मासिस्ट की हत्या के सिलसिले में दसवां आरोपी गिरफ्तार

अमरावती में फार्मासिस्ट की हत्या के सिलसिले में दसवां आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: August 12, 2022 10:05 pm IST

मुंबई, 12 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर में जून में फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में दसवें आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आरोपी शेख शकील (28) अमरावती के लालखाड़ी के इमामनगर का रहने वाला है।

बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान सामने आया है कि हत्या की साजिश में उसकी ‘सक्रिय भूमिका’ थी।

गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद के बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी का समर्थन करने संबंधी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर कथित तौर पर साझा करने के लिए कोल्हे (54) की 21 जून की रात अमरावती में हत्या कर दी गई थी।

यह घटना राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी की हत्या से एक सप्ताह पहले इसी तरह की वजह से हुई थी।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में