ठाणे में एक बुजुर्ग नागरिक क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी में 65.95 लाख रुपये गंवा बैठा

ठाणे में एक बुजुर्ग नागरिक क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी में 65.95 लाख रुपये गंवा बैठा

ठाणे में एक बुजुर्ग नागरिक क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी में 65.95 लाख रुपये गंवा बैठा
Modified Date: July 24, 2026 / 07:14 pm IST
Published Date: July 24, 2026 7:14 pm IST

ठाणे, 24 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे के 64 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर साइबर जालसाजों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने का लालच देकर 65.95 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर, कलवा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो मोबाइल फ़ोन ऐप के संचालकों और दो अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक नौ जनवरी एवं 17 जुलाई के बीच ज़्यादा रिटर्न का लालच देकर शिकायतकर्ता से मोबाइल ऐप के जरिए 95,000 रुपये निवेश करवाया गया, लेकिन जब उसने अपनी मूल रकम और कमाई निकालने की कोशिश की, तो ऐप ने लेन-देन को रोक दिया।

पुलिस के अनुसार बाद में, सुशांत अरोड़ा और संजीव कुमार नाम के दो आरोपियों ने व्हाट्सअप पर ऑडियो कॉल के जरिए बुजुर्ग से संपर्क किया और उन्हें ज़्यादा मुनाफ़े का लालच देकर ‘क्रिप्टोकरेंसी’ एवं ‘बिटकॉइन ट्रेडिंग’ में भारी निवेश करने के लिए राजी कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि उनकी बातों पर भरोसा करके बुजुर्ग ने कई किश्तों में और पैसे लगा दिये, जिससे कुल रकम 69.95 लाख रुपये हो गई।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में