आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,217 नये मामले, 13 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,217 नये मामले, 13 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,217 नये मामले, 13 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: August 21, 2021 5:08 pm IST

अमरावती, 21 अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,217 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,01,255 हो गई है। वहीं, महामारी से 13 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 13,715 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन में कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,535 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,72,399 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,141 रह गई है।

संक्रमण के नये मामलों में एसपीएस नेल्लोर में सर्वाधिक 198 नये मरीज मिले। इसके बाद पूर्वी गोदावरी में 182, चित्तूर में 171, कृष्णा में 136, पश्चिम गोदावरी में 123, प्रकाशम में 113 और गुंटूर में कोरोना वायरस संक्रमण के 101 नये मामले दर्ज किए गए।

कृष्णा जिले में कोविड-19 से चार मरीजों की मौत हुई। इसके बाद गुंटूर और प्रकाशम जिले में संक्रमण से तीन-तीन लोगों की मौत हुई जबकि चित्तूर, पूर्वी गोदावरी और विशाखापत्तनम में एक-एक मरीज की मौत हुई।

भाषा रवि कांत उमा

उमा


लेखक के बारे में