मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,648 नए मामले, पांच मरीजों की मौत
मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,648 नए मामले, पांच मरीजों की मौत
मुंबई,10 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,648 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी। नए मामले एक दिन पहले की तुलना में 30 प्रतिशत अथवा 5,826 कम हैं।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।
मुंबई में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 9,28,220 हो गए हैं और मृतक संख्या 16,411 हो गयी है।
बीएमसी ने कहा कि सोमवार को 59,242 नमूनों की जांच की गयी,इससे एक दिन पहले 68,249 नमूनों की जांच की गयी थी।
यह लगातार तीसरा दिन है जब मुंबई में संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं।
भाषा
शोभना माधव
माधव

Facebook


