ठाणे, 17 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक रेलवे स्टेशन परिसर में एक युवक द्वारा 14 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि जीआरपी ने शनिवार शाम कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर में हुई घटना के सिलसिले में 23 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी शाम करीब पांच बजे नाबालिग लड़की के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचा और उससे दुष्कर्म किया।
दोनों के मूल निवास स्थान के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कल्याण जीआरपी के वरिष्ठ निरीक्षक पंधारी कांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 137(2) (अपहरण), 64(1) (बलात्कार) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा
शुभम संतोष
संतोष