ठाणे (महाराष्ट्र), 28 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 141 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,33,777 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बुधवार को सामने आए। जिले में अभी 829 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इस दौरान संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,927 है।
उन्होंने बताया कि ठाणे में अभी तक 7,20,879 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। भाषा निहारिका सुरेश
सुरेश