आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1413 नये मामले सामने आये, 18 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1413 नये मामले सामने आये, 18 लोगों की मौत
अमरावती, नौ अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश में सोमवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1413 नये मामले सामने आये, जबकि इसी अवधि में 1795 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं । प्रदेश सरकार की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।
बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में इस दौरान 18 लोगों की कोविड-19 से मौत हो गयी है, जिसके बाद मरने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 13549 हो गयी है।
बुलेटिन में कहा गया है कि नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 19,83,721 हो गयी है और समग्र संक्रमण दर 7.9 प्रतिशत है।
इसमें कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 19,50,623 हो गयी है ।
भाषा
रंजन दिलीप
दिलीप

Facebook


