ठाणे में कोविड-19 के 169 नए मामले

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 169 नए मामले

  •  
  • Publish Date - July 13, 2022 / 10:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 13 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 169 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,31,747 हो गयी है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को संक्रमण के नए मामले आने के साथ ही जिले में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,920 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को किसी मरीज की मौत न होने से जिले में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 11,915 पर बनी हुई है। ठाणे में कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 7,17,743 हो गयी है।

भाषा गोला प्रशांत

प्रशांत