Death From Heat Stroke: एक के बाद एक 17 लोगों की मौत! स्टेशन परिसर से लेकर गार्डन तक में मिली लाश, पुलिस ने बताई ये चौंकाने वाली वजह
एक के बाद एक 17 लोगों की मौत! स्टेशन परिसर से लेकर गार्डन तक में मिली लाश, 17 Death From Heat Stroke
नागपुर: Death From Heat Stroke: महाराष्ट्र के नागपुर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है और पिछले तीन दिनों में विभिन्न स्थानों पर 17 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस को संदेह है कि मौत का संभावित कारण भीषण गर्मी है। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों की मौत हुई है वे स्टेशन परिसर के पास, सड़कों के किनारे, फ्लाईओवर के नीचे, बाजारों के पास, बगीचों और सार्वजनिक स्थानों पर मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, ऐसा लगता है कि इनमें से अधिकतर लोग बेघर थे या दयनीय परिस्थितियों में रह रहे थे।
Death From Heat Stroke: पुलिस को संदेह है कि भीषण गर्मी में लंबे समय तक धूप में रहने के कारण कई लोगों की मौत हुई है। नागपुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘जान गंवाने वाले लोग बेघर थे या मुश्किल परिस्थितियों में यात्रा कर रहे थे। चिकित्सा रिपोर्ट से मौत के सटीक कारणों की पुष्टि होगी, लेकिन कई मामलों में भीषण गर्मी से मौत होने का संदेह है।’ पुलिस ने सभी घटनाओं में आकस्मिक मृत्यु के मामले दर्ज किए हैं और मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Former Radio Jockey Commits Suicide: अपार्टमेंट में इस हाल में मिली पूर्व रेडियो जॉकी, हालत देख पुलिस के भी उड़े होश, घर के अंदर मिले कई अहम सबूत
- CM Pushkar Singh Dhami News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का उद्घाटन.. दोहराया 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प
- Satna Husband Wife Suicide: हत्या या फिर कुछ और…. घर में पति-पत्नी की लाश मिलने से फैली सनसनी, कमरे का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान

Facebook


