ठाणे में कोविड-19 के 176 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 768 हुई

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 176 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 768 हुई

  •  
  • Publish Date - August 4, 2022 / 10:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

ठाणे, चार अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 176 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,34,603 हो गई। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जिले में संक्रमण के 768 उपचाराधीन मामले हैं और 7,22,439 लोग बीमारी से उबर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई है और मृतक संख्या 11,929 बनी हुई है।

भाषा रवि कांत शोभना

शोभना