महाराष्ट्र में एमएसआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 जख्मी
महाराष्ट्र में एमएसआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 जख्मी
मुंबई, 25 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मंगलवार को राज्य परिवहन की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार कम से कम 18 यात्री घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर कर्नाला पक्षी अभयारण्य के पास हुआ। उस वक्त महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस ‘शिवशाही’ जा रही थी।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायल यात्रियों को वहां से निकाला।
उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के विस्तृत विवरण का इंतजार किया जा रहा है।
भाषा
नोमान धीरज
धीरज

Facebook


