एक ही दिन में सात कोरोना मरीजों की मौत, 1900 ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि

Ads

एक ही दिन में सात कोरोना मरीजों की मौत, 1900 ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि! 1910 corona patients identified in Maharashtra today

  •  
  • Publish Date - August 23, 2022 / 08:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

Female corona positive case in MP Jabalpur

मुंबई: 1910 corona patients महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 1,910 नये मामले आए, जो सोमवार के मुकाबले 727 अधिक हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सात मरीजों की मौत हुई । स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में अभी तक कुल 80,87,476 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमण से 1,48,203 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले राज्य में सक्रमण के 1,183 नये मामले आए थे जबकि संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

Read More: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, घर के अंदर बने तहखाने से हो रहा था संचालित, आपत्तिजनक हालत में मिले कई लड़के-लड़कियां 

1910 corona patients बुलेटिन के अनुसार, आज आए कुल नये मामलों में से सबसे ज्यादा 1,355 मामले मुंबई में आए हैं जबकि पुणे में 199, नागपुर में 86, नासिक में 60 , कोल्हापुर में 55, अकोला में 23, लातूर में 20 और औरंगाबाद में 12 नये मामले आए हैं। बुलेटिन के अनुसार, आज 1273 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही राज्य में अबतक 79,26,918 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। राज्य में 12,355 मरीज उपचाराधीन हैं। सबसे अधिक 6269 मरीज मुंबई में उपचाराधीन हैं।