ठाणे (महाराष्ट्र), सात जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 198 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,11,313 हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई और मृतक संख्या 11,895 बनी हुई है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।
भाषा सुरभि निहारिका
निहारिका